डेयरी उत्पाद

भारत निर्विवाद रुप से दूध उत्पाद के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा डेयरी उद्योग है; वर्ष 2021-22 पिछले वर्ष भारत ने लगभग 221.1 मिलियन टन दूध का उत्पादन किया जो संयुक्त राज्य अमरीका से 50% अधिक है और नवविकसित नेतृत्व वाले चीन से तीन गुना से ज़्यादा अधिक है। उपयुक्त रुप से, भारत ने विश्व के डेयरी उत्पादन में अपना नाम सर्वोपरि बनाए रखा। पिछले दशक में डेयरी क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय विकास दर्शाया है। भारत विश्व में दूध उत्पादन के प्रमुख उत्पादकों में से एक बन गया है और विश्व में दूध की खपत को बढ़ा रहा है।

इस उप-शीर्ष के व्यक्तिगत उत्पाद निम्नलिखित हैं :

 ताज़ा मक्खन

 बटर ऑयल

 अन्य वसा

 दूध एवं क्रीम पाउडर रुप में  

 अन्य दूध पाउडर

 घी

 लस्सी

 ताज़ा पनीर

 बच्चों के लिए दूध

 स्किम्ड दूध पाउडर

 पूर्ण दूध


उत्पादन क्षेत्र :
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और तमिलनाडु – भारत में डेयरी उत्पादों के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।

भारतीय तथ्य एवं आंकड़े :

वर्ष 2022-23 के दौरान भारत से विश्व भर में 67,572.99 मीट्रिक टन डेयरी उत्पादों का निर्यात 2,269.85 करोड़ / 284.65 मिलियन अमरीकी डॉलर की कीमत पर किया गया।

प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23) :बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और भूटान।