अन्य ताज़े फल
भारत विश्व में फलों का सबसे बड़ा उत्पादक रहा है और इसे विश्व में फलों की टोकरी के नाम से जाना जाता है। भारत में उगाए जाने वाले प्रमुख फलों में आम, अंगूर, सेब, खुबानी, नारंगी, ताजा केले, एवोकेड्स (नाशपती जैसा फल), अमरूद, लीची, पपीता, चीकू और तरबूज़ है।


इस उप शीर्ष के तहत व्यक्तिगत उत्पाद निम्नलिखित हैं :

ताजा केला   आलूबुख़ारा और आलूचा
ताजा खजूर अनार
शुष्क खजूर नरम (खजूर) ताजा इमली
ठोस शुष्क खजूर (छुआरा) चीकू
ताज़ा अनानास सीताफल
अमरूद शरीफा
आम कटा हुआ व सूखा ताजा अंजीर
ताजा संतरा सूखे अंजीर
नारंगी एवोकेड्स
नींबू मेंगोस्टेंस
ताजा चकोतरा स्टॉबेरी (ताज़ा)
अन्य खट्टे फल रसभरी, ब्लेकबेरी, शहतूत  
तरबूज़ काले, सफेद या लाल गूजबेरी
खरबूजे (तरबूज़ के अलावा) क्रेनबेरी बिल्बर्स
पपीता बेर
सेब लीची
नाशपाती और श्रीफल अन्य ताजा फल
खुबानी खट्टे फल या खरबूजे के छिलके
चेरी आड़ू

 किस्में :
अन्य ताजा फल उत्पादों के तहत प्रमुख किस्में निम्नानुसार हैः आम (लंगड़ा, चौसा, फ़ज़ली, कृष्णा भोग, हिमसागर, नीलम, बनेशन , बादामी) अंगूर (अनाब -ए -शाही, चीमा , साहेबी, किशमिश चोरनी, पेरलेट्ट, अर्कवती), सेब (मैकिन्टॉश, चौबतिया अनुपम, लाल अम्बरी, स्वर्ण स्वादिष्ट) ताज़ा केला (ड्वार्फ कैवेंडिश, रोबस्टा, रसथाली , पूवन), अमरूद (एल-49, इलाहाबाद सफेदा, बनारसी, चित्तीदार, हारीझा), पपीता (कुर्ग मधुरस, पूसा ड्वार्फ,पूसा विशाल, पूसा मैजस्टी), चीकू (कालीपत्ती, पीलीपत्ती, पाला, गुथी), लीची (शाही, स्वर्ण रूपा, चाइना, कस्बा, इलायची, पूरबी)।


खेती के क्षेत्र :
देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, जम्मू एवं कश्मीर, उड़ीसा और असम।


भारत तथ्य और आंकड़े :
विश्वभर में भारत फलों का प्रमुख निर्यातक है। वर्ष 2022-23 के दौरान देश ने विश्वभर में अंगूर और आम के अलावा 674,291.70 मीट्रिक टन ताजे फलों का निर्यात किया, और 2,736.99 करोड़ रुपये / 339.00 मिलियन अमरीकी डॉलर अर्जित किए ।


प्रमुख निर्यात गंतव्य (2022-23): संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, ईरान, ईराक और नेपाल।