भैंस का मांस
भारत के पास विशाल पशुधन जनसंख्या है जिसमें भैंस, भेड़ और बकरी, सूअर और कुक्कुट शामिल हैं जिनका प्रयोग मांस उत्पादों के उत्पादन के लिए किया जाता है। भारत के मांस और मांस प्रसंस्करण तथ्य विशेष रूप से एपीडा के साथ पंजीकृत नीचे तालिका में रखे गए हैं।

  • एपीडा पंजीकृत भारतीय बूचड़खाने सह मांस प्रसंस्करण संयंत्र : 63
  • एपीडा पंजीकृत भारतीय मांस प्रसंस्करण संयंत्र : 63
  • एपीडा पंजीकृत भारतीय स्टैंड अलोन एबेटॉयर्स : 7
  • नियमित बूचड़खानों की संख्याः 1072
  • पशुओं के शव उपयोग केन्द्रों की संख्याः 07
  • छोटे पैमाने पर मांस की खुदरा दुकानेंः 25,000
  • प्रमुख निर्यात स्थलों (2021-22) के साथ भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा भैंस मांस निर्यातक हैः मलेशिया, वियतनाम, मिस्र, इंडोनेशिया और इराक।
  • विश्व में भैंस के मांस के उत्पादन का लगभग 43% भारत में होता है, जिसमें सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, उसके बाद आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में होता है।
  • भारत दुनिया में भेड़ और बकरी के मांस का सबसे बड़ा निर्यातक है (एपीडा, 2021)। प्रमुख निर्यात गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, मालदीव और ओमान (घटते क्रम में) हैं।
  • भारत में संगठित पोल्ट्री क्षेत्रः 80 प्रतिशत
  • भारत में प्रतिशत मांसाहारी जनसंख्याः 71%
  • पोल्ट्री में वर्तमान प्रसंस्करण स्तर 6% है, जबकि मांस के लिए यह 21% है।
स्रोतः https://www.vetextension.com/livestock-animal-production-statistics-of-india-2020/

पिछले एक साल में भैंस और मांस प्रसंस्करण की तीन नई निर्यात-उन्मुख इकाइयों को अनुमोदन दिया गया है और कथित तौर पर कार्यान्वयन के तहत हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ पशु आवरण इकाइयाँ हैं जो भेड़-बकरी और मवेशियों के शरीर की सफाई, ग्रेडिंग और निर्यात करने में कार्यरत हैं।


इस उप-शीर्ष के तहत आने वाले अलग-अलग उत्पाद नीचे दिए गए हैं:

बोवाइन पशुओं का शव (ताजा)
हड्डियों सहित बोवाइन पशुओं का मांस (ताजा)
बोवाइन पशुओं का हड्डी रहित मांस (ताजा)
बोवाइन पशुओं का शव (फ्रोजन)
बोवाइन पशुओं का हड्डी सहित मांस (फ्रोजन)
बोवाइन पशुओं का हड्डी रहित मांस (फ्रोजन)

उत्पाद के क्षेत्र:
भैंस के मांस के उत्पादन के मुख्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश, आन्ध प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब हैं।

भारत तथ्य और आकड़ें :
वर्ष 2022-23 के दौरान देश ने विश्व को 25,648.10 करोड़ रुपए / 3,194.70 मिलियन अमरीकी डॉलर कीमत के 1,175,869.13 मीट्रिक टन भैंस के मांस उत्पाद का निर्यात किया है।


प्रमुख निर्यात स्थलों के साथ भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भैंस मांस निर्यातक है (2022-23): मलेशिया, वियतनाम, मिस्र, इंडोनेशिया और ईराक।