पशु उत्पाद
 
+ भारतीय मांस उद्योग रेड मीट मैनुअल

Animal

पशु उत्पाद की भारत के सामाजिक -आर्थिक जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। यह दूध, मांस और अंडे जैसे पशु उत्पादों की उच्च गुणवत्ता का विपुल स्त्रोत है। पशु उत्पादों के निर्यात का भारतीय कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान है। पशु उत्पादों के निर्यात में भैंस का मांस, भेड़/ बकरी का मांस, कुक्कुट उत्पाद, पशु खालें, दूध और दूध उत्पाद और शहद आदि शामिल हैं।

 

वर्ष 2022-23 में भारत में पशु उत्पाद का निर्यात 32,597.39 करोड़ रुपए/ 4,062.15 मिलियन अमरीकी डॉलर था जिसके प्रमुख उत्पादों में भैंस का मांस (25648.10 करोड़ रुपए/ 3194.70 मिलियन अमरीकी डॉलर), भेड़ / बकरी का मांस (537.18 करोड़ रुपए / 66.92 मिलियन अमरीकी डॉलर), अन्य मांस (16.93 करोड़ रुपए / 2.18 मिलियन अमरीकी डॉलर), कुक्कुट उत्पाद (1081.62 करोड़ रुपए/ 134.04 मिलियन डॉलर), डेयरी उत्पाद (2269.85 करोड़ रुपए / 284.65 मिलियन अमरीकी डॉलर), पशु की खाल (326.02 करोड़ रुपए / 40.87 मिलियन अमरीकी डॉलर), प्रसंस्कृत मांस (11.72 करोड़ रुपए/ 1.47 मिलियन अमरीकी डॉलर, केसिन (816.32 करोड़ रुपए/ 101.19 मिलियन अमरीकी डॉलर), एल्ब्यूमिन (अंडा और दूध) (266.88 करोड़ रुपए/ 33.06 मिलियन अमरीकी डॉलर) और प्राकृतिक शहद (1622.77 करोड़ रुपए/ 203.07 मिलियन अमरीकी डॉलर) शामिल हैं (स्रोत-डीजीसीआईएस)।

 

वर्ष 2022-23 में भारत से पशु उत्पाद के निर्यात की कुल 78.65% से ज़्यादा भागीदारी के साथ भैंस के मासं के निर्यात का प्रमुख स्थान रहा है। भारतीय भैंस के मांस और अन्य पशु उत्पाद के मुख्य बाज़ार मलेशिया, वियतनाम समाजवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात हैं (स्रोत-डीजीसीआईएस)।

 

भैंस का मांस
Animal रूपरेखा
निर्यात
भेड़/बकरी का मांस
Animal रूपरेखा
निर्यात
अन्य मांस
Animal रूपरेखा
निर्यात
 
प्रसंस्कृत मांस
Animal रूपरेखा
निर्यात
पशुओं की खाल 
Animal रूपरेखा
निर्यात
पोल्ट्री उत्पाद
Animal रूपरेखा
निर्यात
 
डेयरी उत्पाद
Animal रूपरेखा
निर्यात
प्राकृतिक शहद
Animal रूपरेखा
निर्यात
केसिन
Animal रूपरेखा
निर्यात
 
एल्ब्यूमिन (अण्डे और दूध)
Animal रूपरेखा
निर्यात